Search

 
 
 

Tennis : फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर खिलाड़ी बनीं माजा च्वालिंस्का

टेनिस खिलाड़ी माजा च्वालिंस्का ने फ्रेंच ओपन 2026 के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए डायना श्नाइडर को हराकर इतिहास रच दिया. पोलैंड की माजा च्वालिंस्का ने रूस की डायना श्नाइडर को सीधे सेटों में 7-6(4), 6-4 से हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बनाई.
 

Paris : टेनिस खिलाड़ी माजा च्वालिंस्का ने फ्रेंच ओपन 2026 के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए डायना श्नाइडर को हराकर इतिहास रच दिया. पोलैंड की माजा च्वालिंस्का ने रूस की डायना श्नाइडर को सीधे सेटों में 7-6(4), 6-4 से हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बनाई. यह मैच शुक्रवार को पेरिस के कोर्ट फिलिप-चैट्रियर स्टेडियम में खेला गया. इसके जीत के साथ वह रोलां गैरां के इतिहास में महिला एकल फाइनल तक पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर खिलाड़ी बन गई हैं.
 


टूर्नामेंट में प्रवेश करने से पहले विश्व रैंकिंग में 114वें स्थान पर रहीं च्वालिंस्का ने अब लगातार 9 जीत हासिल की हैं और खेले गए 18 मैचों में सिर्फ एक सेट हारा है. रोलैंड गैरोस पहुंचने से पहले, शीर्ष 50 खिलाड़ियों के खिलाफ उनका एक भी मैच नहीं था. अब उन्होंने लगातार चार मैच जीते हैं और फाइनल तक पहुंचने के रास्ते में कई दिग्गज खिलाड़ियों को हराया है.

 

उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम फाइनल तक पहुंचने वाली सिर्फ दूसरी क्वालिफायर बना दिया है. इससे पहले, यह कारनामा ब्रिटेन की एम्मा राडुकानू ने 2021 यूएस ओपन में किया था, जहां उन्होंने खिताब भी जीता था. सेमीफाइनल मुकाबले में च्वालिंस्का ने अपने शानदार खेल से सभी को प्रभावित किया.

 

उन्होंने स्पिन, गति और शॉट्स की दिशा में लगातार बदलाव करते हुए श्नाइडर पर दबाव बनाए रखा. इसके साथ ही उनकी बेहतरीन फिटनेस, तेज मूवमेंट और मजबूत डिफेंस ने जीत में अहम भूमिका निभाई. च्वालिंस्का और श्नाइडर के बीच हुआ सेमीफाइनल मुकाबला दो घंटे 10 मिनट तक चला.

 

जीत के बाद च्वालिंस्का ने कहा कि यह किसी सपने के सच होने जैसा है. मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि मैंने क्या हासिल किया है. मैं बहुत खुश हूं और शब्दों में अपनी भावना व्यक्त नहीं कर सकती. इस उपलब्धि के साथ च्वालिंस्का एक और खास सूची में शामिल हो गई हैं.

 

वह इवोन गूलागोंग (1971) और क्रिस एवर्ट (1973) के बाद रोलैंड गैरोस के मुख्य ड्रॉ में अपने पहले ही अभियान में फाइनल तक पहुंचने वाली केवल तीसरी महिला खिलाड़ी बनी हैं.

 

खिताबी मुकाबले में च्वालिंस्का की भिड़ंत आठवीं वरीयता प्राप्त मिरा आंद्रिवा से होगी. दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी. ऐसे में फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही