Search

 
 
 

Jharkhand Women's Premier League : पलामू वॉरियर्स ने छोटानागपुर ब्लास्टर्स को 3 विकेट से हराया

Ranchi : झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग (JWPL) के दूसरे दिन खेले गए चौथे मुकाबले में पलामू वॉरियर्स ने छोटानागपुर ब्लास्टर्स के खिलाफ 3 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की. छोटानागपुर ब्लास्टर्स द्वारा दिए गए 146 रनों के लक्ष्य को पलामू वॉरियर्स की टीम ने बेहद आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर मात्र 18.4 ओवरों में 7 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.
 

Ranchi : झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग (JWPL) के दूसरे दिन खेले गए चौथे मुकाबले में पलामू वॉरियर्स ने छोटानागपुर ब्लास्टर्स के खिलाफ 3 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की. छोटानागपुर ब्लास्टर्स द्वारा दिए गए 146 रनों के लक्ष्य को पलामू वॉरियर्स की टीम ने बेहद आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर मात्र 18.4 ओवरों में 7 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.

 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी छोटानागपुर ब्लास्टर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 145 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज और कप्तान शशि माथुर ने 20 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 35 रनों की आक्रामक पारी खेली. उनके अलावा मध्यक्रम में प्रियंका सावाइयां ने 27 गेंदों में 28 रन और आन्या वर्मा ने 24 गेंदों में 23 रन बनाए.

Uploaded Image

 

पारी के अंतिम ओवरों में देवयानी प्रसाद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की बदौलत नाबाद 32 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि इशिका भगत ने 7 गेंदों में नाबाद 13 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. पलामू वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में इशिका दीपक, आकांक्षा टोप्पो और शिखा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट चटकाए, जबकि कप्तान अश्वनी कुमारी को 1 सफलता मिली.

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पलामू वॉरियर्स की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज ईशा केशरी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं. इसके बाद बरखा इमु और सोनिया ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की. ईला खान ने 37 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 40 रन बनाए, जबकि सोनिया ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 29 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 47 रनों की शानदार पारी खेली.

 

मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बाद अंत में चांदमुनी पूर्ति ने मोर्चा संभाला और 19 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 29 रनों की बहुमूल्य पारी खेलकर टीम को 19वें ओवर की चौथी गेंद पर ही जीत दिला दी. आरती कुमारी ने भी 4 गेंदों में 7 रनों का उपयोगी योगदान दिया. छोटानागपुर ब्लास्टर्स की ओर से प्रियंका सावाइयां ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 17 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि लक्ष्मी कुमारी को 2 और देवयानी प्रसाद व इशिका भगत को 1-1 विकेट मिला, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सकीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही