Search

 
 
 

T20 Cricket: सूर्यकुमार यादव आउट, श्रेयस अय्यर इन, T20 की कप्तानी में बदलाव

भारतीय टी20 टीम में बड़े बदलाव की  तैयारी  शुरू हो गई है. अब ये लगभग तय है कि सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर टी20 टीम के कप्तान होंगे. शनिवार को आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे तथा जापान में होने वाले एशिया खेलों की टीम के चयन के लिए अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की बैठक होगी.
 

Lagatar Desk: भारतीय टी20 टीम में बड़े बदलाव की  तैयारी  शुरू हो गई है. अब ये लगभग तय है कि सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर टी20 टीम के कप्तान होंगे. शनिवार को आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे तथा जापान में होने वाले एशिया खेलों की टीम के चयन के लिए अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की बैठक होगी.  


भारत 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबला खेलेगा. इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से होने वाले 5 मैचों टी20 सीरीज और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं.  


भविष्य की तैयारियों को देखते हुए अब कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी जा सकती है. हालांकि, इसी साल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना था. लेकिन पिछले कई महीनों से वह फॉर्म में नहीं हैं. वहीं, आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों (DC, KKR, PBKS) को फाइनल तक पहुंचाने वाले श्रेयस अय्यर को अब भारतीय टी20 टीम की कप्तानी मिल सकती है. 

इसकी कई वजहें हो सकती है. 31 साल के श्रेयस अय्यर का आईपीएल में कप्तान के तौर पर प्रदर्शन शानदार रहा है. तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचाने के कारण वाले श्रेयस पर उनकी लीडरशीप को लेकर भरोसा बढ़ा है. साथ ही कप्तानी के दवाब के बावजूद श्रेयस की बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा और उनका बल्ला गरज रहा है. 

 

खास बात यह है कि साल 2023 के बाद से श्रेयस अय्यर अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच से बाहर चल रहे है. यदि उन्हें टीम इंडिया की कमान मिलती है. तो वह सीधे साल 2028 में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप और लॉस एंजिलिस ओलंपिक में भारतीय टीम की जिम्मेदीरी संभालते नजर आ सकते हैं. भविष्य को देखते हुए BCCI  श्रेयस अय्यर को लंबा मौका देना चाहता है, जिसका आधिकारिक घोषणा शनिवार को होने की संभावना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही