Search

 
 
 

पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ की, कहा, भारत की विदेश नीति स्पष्ट है, किसी के आगे झुक नहीं सकता

उन्होंने भारत-रूस संबंधों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि स्वतंत्र विदेश नीति वाला देश भारत किसी बाहरी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है. कहा कि अमेरिका या किसी भी पश्चिमी देश द्वारा भारत पर रूस से दूरी बनाने के लिए दबाव डालने की कवायद बेकार साबित होंगी.
 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

New Delhi/ Moscow  :  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी और भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत की विदेश नीति एकदम स्पष्ट है भारत किसी के आगे झुकता नहीं है और न किसी से डरता है. कहा कि भारत वही करता है जो उसे राष्ट्रहित में सही लगता है.

 

 

 

भारत के इसी स्टैंड की दुनिया दीवानी है. भारत पर प्रेशर बनाने की चाल कभी भी कामयाब नहीं हो सकती.  रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में अंतरराष्ट्रीय मीडिया के साथ बातचीत के दौरान पुतिन ने यह सब कहा.

 


उन्होंने भारत-रूस संबंधों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि स्वतंत्र विदेश नीति वाला देश भारत किसी बाहरी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है. कहा कि अमेरिका या किसी भी पश्चिमी देश द्वारा भारत पर रूस से दूरी बनाने के लिए दबाव डालने की कवायद बेकार साबित होंगी.

 


अहम  बात यह रही कि पुतिन के बयान के चंद घंटों बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को वाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी की शान में तारीफ के पुल बांधे.

 


पीएम मोदी को अच्छा दोस्त करार  देते हुए ट्रंप ने वाइट हाउस में कहा, पीएम मोदी उन्हें बहुत पसंद हैं. ट्रंप ने कहा,  हम व्यापार समझौते तक पहुंच जाएंगे क्योंकि मुझे आपके प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं, वह मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमारे बीच अच्छी बनती है.  

 


पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में अंतरराष्ट्रीय मीडिया के समक्ष भारत की आर्थिक प्रगति की जमकर तारीफ करते हुए कहा, भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. वह तेज गति से विकास कर रहा है. उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भारत-रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंच जा सकता है. 

  

   


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही