Search

राज्यसभा चुनाव: JMM ने एक ही नाम देकर दिया महागठबंधन में सबकुछ ठीक होने का संदेश

Lagatar Desk: राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए प्रत्याशी देने के सवाल पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी के नाम सामने आ गये हैं. झामुमो की तरफ से बैजनाथ राम और कांग्रेस से प्रणव झा प्रत्याशी होंगे. झामुमो ने 6 जून को सिर्फ एक नाम की घोषणा की. इसके साथ ही उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें यह कहा जा रहा था कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है.
 
  • - झामुमो ने एक तीर से किये कई शिकार.

Lagatar Desk: राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए प्रत्याशी देने के सवाल पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी के नाम सामने आ गये हैं. झामुमो की तरफ से बैजनाथ राम और कांग्रेस से प्रणव झा प्रत्याशी होंगे. झामुमो ने 6 जून को सिर्फ एक नाम की घोषणा की. इसके साथ ही उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें यह कहा जा रहा था कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है. 

कम से कम इस वक्त (छह जून) तो यही संदेश है कि सब ठीक है. एक-एक प्रत्याशी की घोषणा से यह भी साफ हो गया है कि भले कि दोनों पार्टियों के कुछ नेताओं की तरफ से कुछ बयान आ रहे थे, लेकिन अंदरखाने सब नॉर्मल है. कम से कम राज्यसभा चुनाव में सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है. हालांकि कुछ विशेषज्ञ अब भी यह कह रहे हैं कि संभव है झामुमो एक और नाम दे. 

महागठबंधन ने एक और संदेश देने की कोशिश की है, वह सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है. कांग्रेस ने जहां फॉरवर्ड कास्ट से ब्राह्मण जाति के प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है, वहां झामुमो ने बैकवर्ड कास्ट से बैजनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही झामुमो ने परिवारवाद के आरोपों से भी अपना बचाव कर लिया है और यह भी कि सिर्फ एसटी की पार्टी नहीं है. 

इधर  राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशी चयन करने व नाम की घोषणा करने को लेकर झारखंड में विपक्षी पार्टी भाजपा की स्थिति थोड़ी कमजोर दिख रही है. क्योंकि भाजपा जैसी पार्टी, जिसके निर्णय मजबूती से लागू होते हैं, कोई विरोध नहीं होता, उसने तमाम राज्यों के लिए तो प्रत्याशी की घोषणा कर दी है, लेकिन झारखंड का मामला लटका हुआ है.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अभी झारखंड में ही है. संभव है वह अगले कुछ घंटों में प्रत्याशी के बारे में कुछ बयान दें. लेकिन अभी तक की स्थिति तो यही है कि भाजपा ने प्रत्याशी तय नहीं किया है. ना ही कोई उद्योगपति निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में आ रहा है, जिसे भाजपा समर्थन देगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही