Search

 
 
 

BREAKING : बैद्यनाथ राम होंगे JMM के राज्यसभा प्रत्याशी

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है. कांग्रेस ने प्रवण झा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है. इस बीच अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने भी अपने एक प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने बैद्यनाथ राम को JMM से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है.
 

Lagatar Desk : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है. कांग्रेस ने प्रवण झा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है. इस बीच अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने भी अपने एक प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने बैद्यनाथ राम को JMM से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है. 

 

पार्टी प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने बैद्यनाथ राम को JMM से राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है. बैद्यनाथ राम  पार्टी केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष और अनुसूचित जाति के मजबूत नेता हैं. वहीं वह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं. 

 

हालांकि जेएमएम ने दूसरे सीट पर उम्मीदवार की घोषणा नहीं है. इसको लेकर जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि समस्त राजनीतिक परिस्थितियों का आंकलन करने के बाद नेता का निर्णय बता दिया गया है. 

 

बैद्यनाथ राम  आगामी 8 जून को पार्टी के अध्यक्ष व सीएम हेमंत सोरेन की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करेंगे.  प्रत्याशी के ऐलान के बाद झारखंड की राजनीति में एक बार चर्चा तेज हो गई है.  

 

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव में झारखंड से दो सीटें हैं. झारखंड में गंठबंधन की सरकार है. झामुमो दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी को राज्यसभा भेजना चाहती है. जबकि कांग्रेस का कहना है कि वह भी सरकार में हिस्सेदार है. उसके भी विधायक हैं. इसलिए कांग्रेस कोटे से भी एक प्रत्याशी को राज्यसभा मिलना चाहिए.

 


उधर भाजपा ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. यहां भी पेंच फंसा हुआ है. अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भाजपा आधिकारिक तौर पर पार्टी का प्रत्याशी देगी या किसी निर्दलीय को समर्थन देगी. उद्योगपति परिमल नाथवाणी का नाम सबसे अधिक चर्चा में है. हालांकि भाजपा की तरफ से अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही