Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे रांची, नेता व कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

Ranchi: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंच गये हैं. रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे ही उनका स्वागत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई नेता मौजूद थे. नितिन नबीन के दौरे को लेकर प्रदेश बीजेपी पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटी है.  बचा दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का यह पहला झारखंड दौरा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंच गये हैं. रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे ही उनका स्वागत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई नेता मौजूद थे. वहीं पारंपरिक तरीके से गाजे बाजे के साथ हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा भी उनका अभूतपूर्व और भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया. कार्यकर्ता काफी बेसब्री से एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रहे थे. राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन होते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. नितिन नबीन के दौरे को लेकर प्रदेश बीजेपी पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटी है. बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का यह पहला झारखंड दौरा है.

 

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, अन्नपूर्णा देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया.

 

 

रांची एयरपोर्ट से निकलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा बिरसा चौक स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इसके अलावा  भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर, और स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया.

 

Uploaded Image

 

इसे लेकर झारखंड भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है. दो दिनों तक झारखंड में रहकर नितिन नबीन कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे. साथ ही राज्यसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी नेताओं को मंत्र देंगे. हालांकि राज्यसभा चुनाव से पहले का ये दौरा अहम माना जा रहा है.

 


 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही