Search

 
 
 

Jamshedpur News: ईंट-बालू कारोबारी पर चाकू से हमला, बुलेट सवार दो युवकों ने दी धमकी

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ईंट-बालू कारोबारी पर दो अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया. हमलावर बुलेट मोटरसाइकिल से पहुंचे थे और उन्होंने कारोबारी के गले पर चाकू मारकर उसे धमकाया. घटना के बाद घायल कारोबारी किसी तरह टेल्को थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ईंट-बालू कारोबारी पर दो अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया. हमलावर बुलेट मोटरसाइकिल से पहुंचे थे और उन्होंने कारोबारी के गले पर चाकू मारकर उसे धमकाया. घटना के बाद घायल कारोबारी किसी तरह टेल्को थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी.

 

घायल कारोबारी की पहचान केबल टाउन निवासी सुजीत झा के रूप में हुई है. सुजीत झा ने बताया कि वह रोज की तरह शनिवार सुबह अपने ईंट-बालू स्टॉक यार्ड पहुंचे थे. इसी दौरान बुलेट पर सवार दो युवक वहां आए और बिना किसी परिचय या कारण के उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे.

 

सुजीत के अनुसार, युवकों ने उनसे कहा कि तुम बहुत पैसा कमा रहे हो. इसके बाद एक युवक ने उन्हें पकड़ लिया और दूसरे ने उनके गले पर चाकू रख दिया. विरोध करने पर चाकू उनके गले में लग गया, जिससे वह घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

 

पीड़ित कारोबारी ने बताया कि वह दोनों युवकों को नहीं जानते हैं और उनका किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि हमलावरों ने उनसे किसी तरह की रंगदारी या पैसे की मांग नहीं की, बल्कि केवल धमकाकर चले गए.

 

घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है. सुजीत झा का कहना है कि यदि कारोबारियों के साथ दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं होती रहीं तो व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा. उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. टेल्को थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही