- अफीम को पंजाब ले जाने की थी तैयारीः एसडीपीओ
Chatra News : चतरा पुलिस को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है. एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने छापेमारी कर करीब 11 लाख रुपये के अवैध अफीम की खेप जब्त की है. टीम ने अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 2.5 किलो गिला अफीम व 3150 रुपये नकद जब्त किये गए हैं.
इसे भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार, तस्कर चतरा जिले के लावालौंग से अवैध अफीम की खेप लेकर तस्करी के लिए पंजाब जा रहा था. इसी दौरान चतरा-गया मुख्य मार्ग (एनएच 22) स्थित लरकुआ मोड़ के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. यह जानकारी सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लरकुआ मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान पुलिस को देख एक संदिग्ध युवक भागने लगा. जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. युवक की पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र के कोलकोले गांव निवासी पवन कुमार के रूप में हुई. तलाशी में उसके पास से दो मोजों में पैक अफीम जब्त किया गया. युवक ने स्वीकार किया कि वह अफीम की खेप पंजाब लेकर जा रहा था. गिरोह के मास्टरमाइंड ने उसे बताया था कि वह पंजाब के किसी खास जगह पर पहुंचे.
एसडीपीओ ने खुलासा किया कि अफीम की तस्करी में मास्टरमाइंड महिलाओं का भी सहारा ले रहे हैं. पुलिस उनकी चाल को समझ चुकी है. छापेमारी टीम सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआई राहुल सिंह व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

