- सेक्स रैकेट का खुलासा, मास्टरमाइंड महिला समेत 12 भेजे गए जेल
Chatra News : चतरा शहर के रिहायसी इलाके में न्यू परिसदन भवन के सामने चांदनी होटल में देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की. सदर थाना पुलिस नें गिरोह में शामिल गिरफ्तार पांच युवतियों समेत 12 लोगों को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में रैकेट की मास्टरमाइंड (संचालिका) महिला भी शामिल है.
इसे भी पढ़ें
आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि रैकेट संचालिका ग्राहकों को वाट्सएप पर लड़कियों की तस्वीर भेजती थी. पसंद आने पर उन्हें लड़कियों को परोसा जाता था. आरोपियों के पास से 10 मोबाइल, होटल के चार कमरों से आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए हैं. एक बाइक व एक स्कूटी भी जब्त की गई है. यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में दी.
एसडीपीओ ने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर छापामारी टीम गठित कर कार्रवाई की गयी. इसमें सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए चांदनी होटल से सात युवक और पांच युवतियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि होटल में बिहार से लड़कियां बुलाकर खुलेआम ग्राहकों को परोसी जाती थीं. वाट्सएप पर ग्राहकों को पहले लड़कियों कि तस्वीरें भेजी जाती थी, फिर ग्राहकों की पसंद के अनुसार लड़कियों को बुलाकर उन्हें परोसा जाता था.
गौरतलब है की चांदनी होटल पूर्व वार्ड पार्षद बाजो साव का है. यहां धड़ल्ले से शहर के सबसे रिहायशी इलाके में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था. छापेमारी टीम में एसडीपीओ सन्नी वर्धन, सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआई मनीष कुमार, महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

