Search

 
 
 

Chatra News : ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस का एक्शन, एक गिरफ्तार

जिले की इटखोरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है.
 
  • इटखोरी पुलिस की छापेमारी में 5 ग्राम ब्राउन शुगर व मोबाइल बरामद, सप्लायरों की तलाश तेज..

Chatra : जिले की इटखोरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से पांच ग्राम अवैध ब्राउन शुगर और तस्करी में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

 

आरोपी तस्कर राजू कुशवाहा थाना क्षेत्र के पीतिज गांव का ही रहने वाला है. पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने नशा कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों के नाम का भी खुलासा किया है. जिसके बाद गिरोह में शामिल अन्य तस्करों की गिरफ्तारी को ले अभियान तेज कर दिया गया है.

 

थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी चतरा-इटखोरी मुख्यमार्ग पर स्थित भूरकुंडा जंगल के दारीदाग मोड़ के समीप पुल के पास कुछ लोग अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं. 

 

उन्होंने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन कर अभियान का निर्देश प्राप्त हुआ था. जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर ईलाके की घेराबंदी की और एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया. 

 

थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस ने आरोपी के पास से काले प्लास्टिक में रखी कागज की पुड़िया में 05 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर तथा तस्करी में प्रयुक्त सैमसंग कंपनी का एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है. 

 

उन्होंने बताया की मामले में इटखोरी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार तस्कर राजू का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध पूर्व से इटखोरी थाना में दो अन्य मामले दर्ज है. 

 

प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि सिण्डिकेट में शामिल अन्य तस्करों कि पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित किया जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही