Chatra News: जिले में थाना प्रभारियों की पदस्थापना को लेकर चल रहा असमंजस अब समाप्त हो गया है. एसपी अनिमेष नैथानी ने शनिवार को संशोधित आदेश जारी कर दो थाना प्रभारियों की नई पदस्थापना की है.
इसे भी पढ़ें:
आदेश के अनुसार संदीप कुमार को हंटरगंज थाना प्रभारी और अमित कुमार को कुंदा थाना प्रभारी बनाया गया है. आदेश जारी होने के बाद दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने थानों में कार्यभार संभाल लिया है. वहीं, गिद्धौर थाना प्रभारी के रूप में पुरुषोत्तम अग्निहोत्री की पदस्थापना को यथावत रखा गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

