Search

 
 
 

Chatra News :   चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद, नाबालिग को निरुद्ध कर भेजा गया बाल सुधार गृह

जिले से 15 जुलाई की रात चोरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद कर लिया है. इस मामले में सदर थाना पुलिस ने एक नाबालिग को निरुद्ध किया है, जिसे बाल सुधार गृह, हजारीबाग भेज दिया गया है. आरोपी इस ट्रॉली का रंग-पेंट बदलकर इसे बेचने की योजना बना रहे थे. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उनके मंसूबों पर पानी फेर गया.
 
चतरा जिले की खबरें
  • रंग बदलकर ट्रैक्टर ट्रॉली को बेचने की थी तैयारी
  • दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Chatra  :   जिले से 15 जुलाई की रात चोरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद कर लिया है. इस मामले में सदर थाना पुलिस ने एक नाबालिग को निरुद्ध किया है, जिसे बाल सुधार गृह, हजारीबाग भेज दिया गया है. आरोपी इस ट्रॉली का रंग-पेंट बदलकर इसे बेचने की योजना बना रहे थे. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उनके मंसूबों पर पानी फेर गया. 

 

दरअसल बीते 15 जुलाई की रात लेम गांव निवासी संजीत कुमार के ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी हो गई थी. उसने सदर थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान राजपुर थाना क्षेत्र के राजपुर में छापेमारी की गई और चोरी की ट्रॉली को बरामद कर लिया गया. 

 

पुलिस के अनुसार, इस घटना में कुल तीन लोग शामिल थे. पकड़े गए नाबालिग ने ही चोरी की ट्रॉली को इंजन से चलाकर वहां तक पहुंचाया था. आरोपी चोरी की गई ट्रॉली की पहचान छुपाने के लिए उसका रंग-पेंट बदलकर बेचने की तैयारी में थे.

 

पुलिस ने मामले में शामिल एक नाबालिग को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया है.  जबकि घटना में संलिप्त दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी अनिल उरांव के साथ-साथ एएसआई रवि रंजन और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही