Search

 
 
 

Chatra News : किराना दुकान से 30 हजार नकद लेकर चोर फरार

शहर में लगातार बढ़ रही चोरी और छिनतई की घटनाओं से आम लोगों में चिंता बढ़ गई है. पिछले कुछ दिनों से हर एक-दो दिन के अंतराल पर शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी व छिनतई की घटनाएं सामने आ रही हैं.
 

Chatra : शहर में लगातार बढ़ रही चोरी और छिनतई की घटनाओं से आम लोगों में चिंता बढ़ गई है. पिछले कुछ दिनों से हर एक-दो दिन के अंतराल पर शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी व छिनतई की घटनाएं सामने आ रही हैं. 

 

 

शुक्रवार की रात चूड़ीहार मुहल्ला स्थित दीभा स्कूल के समीप मनोरमा देवी (स्व पप्पू केशरी) के किराना दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घर के तीसरे तल्ले में लगे गेट के पास दीवार को तोड़कर व एल्बेस्टर को ऊपर कर घर में दाखिल हुए और दुकान के गले से लगभग 30 हजार नकद लेकर फरार हो गए. 

 

शनिवार सुबह परिजनों के उठने पर दुकान का सामान बिखरा मिला. वहीं छत की दीवार में सेंधमारी के निशान भी पाए गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.

 

पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है. इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने कहा कि चोरों व छिनतई करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है.बहुत जल्द ही उद्भेदन किया जायेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही