Search

 
 
 

Chatra News : कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Chatra :  जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

मिली जानकारी के अनुसार, चौपारण थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी ऋषि पासवान और अभिषेक पासवान बाइक से इटखोरी स्थित अपने ननिहाल से वापस घर लौट रहे थे.

 

इसी दौरान परसौनी चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

 

वहीं, इस हादसे में कार सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान टंडवा निवासी हिमांशु कुमार और पत्थलगड्डा निवासी विक्रम कुमार के रूप में हुई है.  बताया जा रहा है कि दोनों पेशे से वीडियोग्राफर हैं. 

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं इधर इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही