Search

 
 
 

MNREGA SCAM : पूजा सिंघल के विदेश जाने की अनुमति पर PLMA कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने कोर्ट से विदेश जाने की इजाजत मांगी है. उनकी ओर से निजी कार्य से विदेश जाने का हवाला दिया गया है.
 
  • पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा ने भी मांगी है विदेश जाने की इजाजत
  • अभिषेक झा की याचिका पर 7 मई को सुनवाई

Ranchi :  मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने कोर्ट से विदेश जाने की इजाजत मांगी है. उनकी ओर से निजी कार्य से विदेश जाने का हवाला दिया गया है.

 

पूजा सिंघल की विदेश जाने की अनुमति संबंधी याचिका पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. वहीं अभिषेक झा की याचिका पर 7 मई को सुनवाई होगी.  

 

मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और CA सुमन कुमार सिंह के अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी. 

 

इस दौरान सुमन कुमार सिंह के ठिकाने से 19.31 करोड़ कैश बरामद हुए थे. मामले में कार्रवाई करते हुए 11 मई 2022 को ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था.

 

गिरफ्तारी के 28 माह जेल में रहने के बाद पूजा सिंघल को जमानत मिली थी. इस मामले में अभिषेक झा भी चार्जशीटेड आरोपी हैं. ईडी ने उन्हें समन जारी कर कई दिनों तक पूछताछ की थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही