Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chatra News : वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, मुआवजे व नौकरी की मांग को लेकर सड़क जाम

चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर स्थित जबड़ा चेकनाका के समीप मंगलवार देर रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र के संदली गांव निवासी प्रदीप बाखला (28 वर्षीय) के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement
  • कोयला ढोने वाले वाहन की चपेट में आया युवक

Chatra :  चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर स्थित जबड़ा चेकनाका के समीप मंगलवार देर रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र के संदली गांव निवासी प्रदीप बाखला (28 वर्षीय) के रूप में हुई है.

 

बताया जा रहा है कि प्रदीप लोहरदगा से अपने घर लौट रहा था. तभी एक कोयला परिवहन वाहन ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई.

 

इधर युवक की मौत से नाराज परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए और मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर चतरा-रांची मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए.

 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि टंडवा क्षेत्र में दुर्घटना पीड़ितों को जिस प्रकार मुआवजा दिया जाता है, उसी तर्ज पर यहां भी सहायता उपलब्ध कराई जाए. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया. 

 

देर रात शुरू हुआ प्रदर्शन समाचार लिखे जाने तक जारी था. ग्रामीणों और परिजनों में इस बात को लेकर भी नाराजगी देखी गई कि शव को मौके से हटाकर थाना ले जाया गया.  स्थानीय लोगों के अनुसार, जबड़ा चेकनाका के आसपास बीते तीन दिनों के भीतर सड़क हादसों में तीन युवकों की जान जा चुकी है.

 

इससे पहले शनिवार को इसी क्षेत्र में हुए एक दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई थी. ग्रामीणों ने प्रशासन से वर्तमान चेकनाका को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है. उनका कहना है कि यहां वाहनों के जमावड़े और यातायात अव्यवस्था के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है.

 

लोगों ने सुझाव दिया है कि नो-एंट्री जांच व्यवस्था को पेट्रोल पंप के आगे स्थापित किया जाए, जिससे सड़क पर दबाव कम हो और हादसों पर रोक लग सके. लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और यातायात को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है.

 

उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में भी ऐसी घटनाएं दोहराई जा सकती हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही