Search

 
 
 

Chatra News :  श्रम दिवस पर युवाओं ने लिया सेवा का संकल्प, पेश की मिसाल

जिले में एक मई का दिन इस बार खास और प्रेरणादायक बन गया, जब जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता बृज किशोर उर्फ बिरजू तिवारी के जन्मदिन और श्रम दिवस के संयुक्त मौके पर युवाओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की.
 

 

जिप उपाध्यक्ष के जन्मदिन पर युवाओं का रक्तदान अभियान, जताया आभार..!

Chatra  :   जिले में एक मई का दिन इस बार खास और प्रेरणादायक बन गया, जब जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता बृज किशोर उर्फ बिरजू तिवारी के जन्मदिन और श्रम दिवस के संयुक्त मौके पर युवाओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की.

 

रेडक्रॉस सोसायटी में चतरा और कान्हाचट्टी क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन को बचाने की दिशा में अहम कदम उठाया.

 

इस दौरान युवाओं ने कहा कि श्रम दिवस के दिन ऐसे व्यक्तित्व का जन्मदिन पड़ना, जो खुद मेहनत और सेवा के जरिए समाज में बदलाव ला रहा है, युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. 

 

उन्होंने कहा कि बिरजू तिवारी न केवल युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं, बल्कि अपने प्रयासों से कई बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़कर सैकड़ों परिवारों के जीवन में खुशियां ला रहे हैं. 

 

युवाओं ने यह भी कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी के लिए नई जिंदगी बन सकती है. उसी तरह बिरजू तिवारी भी समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए सहारा बनकर उन्हें बेहतर जीवन जीने का अवसर दे रहे हैं.

 

बिरजू तिवारी के इन्हीं सोच और सहयोग के बदले उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है.

 

वहीं इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष बृज किशोर उर्फ बिरजू तिवारी ने सभी युवाओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा किया गया रक्तदान उनके लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं है. 

 

यह न केवल उनके जन्मदिन को खास बना दिया है, बल्कि कई जरूरतमंदों को नई जिंदगी भी देगा. 

 

गौरतलब है कि चतरा में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को नियमित रक्त की आवश्यकता होती है. ऐसे में युवाओं की इस पहल से ब्लड बैंक में रक्त का स्टॉक बढ़ेगा, जिससे जरूरतमंदों को समय पर जीवनदायिनी मदद मिल सकेगी.

 

युवाओं की यह पहल न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देती है, बल्कि सेवा और मानवता के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही