Search

 
 
 

चतरा : भाकपा माओवादी व टीपीसी के नाम पर ठेकेदार से लेवी मांगने वाला गिरफ्तार

 
Chatra :  जिले के कुंदा थाना क्षेत्र स्थित बरवाडी से पुलिस ने भाकपा माओवादी और टीपीसी संगठन के नाम पर ठेकेदार से लेवी मांगने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए अपराधी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-dcs-order-regarding-health-sub-centre-was-not-followed-two-years-ago-demand-for-investigation/">कोडरमा

: दो साल पूर्व स्वास्थ्य उपकेंद्र को लेकर डीसी के आदेश का नहीं हुआ पालन, समाजसेवी ने जांच की मांग की)

रंगदारी की मांग को लेकर की थी मारपीट व छीनतई 

गौरतलब है कि गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जलमीनार बनायी जा रही है. पिछले सप्ताह  वहां असामाजिक तत्त्वों ने रंगदारी की मांग को लेकर काम बंद कराया और मजदूरों के साथ मारपीट व छीनतई की थी.  इसको लेकर गिद्धौर थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 69/23) दर्ज करायी गयी थी. पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देशन में सिमरिया एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pariss-disneyland-and-cooch-behar-palace-will-be-the-center-of-attraction-in-katras/">धनबाद

: कतरास में पेरिस का डिजनीलेंड व कूच बिहार पैलेस होगा आकर्षण का केंद्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही