Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीपीसी सब जोनल कमांडर समेत सात उग्रवादियों को चतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, अमेरिकन स्टेनगन समेत कई हथियार बरामद

Advertisement
Advertisement
Chatra :  टीपीसी उग्रवादी संगठन के खिलाफ चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. पुलिस ने टूटकी जंगल से टीपीसी उग्रवादी संगठन के सबजोनल कमांडर रामराज रजक समेत सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में सब जोनल कमांडर रामराज रजक, उमेश कुमार, गणेश कुमार महतो, होरिल भुईयां राहुल कुमार, श्याम उरांव और दिलीप कुमार शामिल हैं. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एम-1 गैंड राइफल, एक एसएलआर, एक अमेरिकी स्टेनगन, एक बंदूक, देशी कट्टा, 105 कारतूस समेत कई अन्य सामान बरामद हुआ है. इसे भी पढ़ें - महंगाई">https://lagatar.in/congresss-public-awareness-campaign-against-inflation-2/">महंगाई

के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान

लेवी वसूलने की योजना बना रहे थे उग्रवादी

एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी उग्रवादी संगठन के सब जोनल कमांडर रामराज रजक अपने दस्ता के अन्य सदस्यों के साथ हथियार के बल पर चतरा जिला में लेवी वसूलने की योजना बना रहे हैं. मिली सूचना के आधार पर एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. इस टीम में सीआरपीएफ के 20 जवानों को शामिल किया गया था. इसे भी पढ़ें -चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-father-in-law-raped-daughter-in-law-husband-reached-maternal-home-committed-suicide-there/">चाईबासा

: ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म, पति ने पहुंचाया मायके, वहां कर ली आत्महत्या

 7 उग्रवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने टूटकी जंगल में छापेमारी अभियान चलाया. इसी दौरान पुलिस की टीम को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा. जिसके बाद पुलिस की टीम द्वारा उसे पकड़ा गया. पूछताछ में उसने अपना नाम टीपीसी सब जोनल कमांडर रामराज रजक बताया. रामराज ने पुलिस को बताया कि 1997 से 2010 तक वह भाकपा माओवादी में सब जोनल कमांडर के पद पर था. साल 2015 में टीपीसी एरिया कमांडर के रूप में जुड़े और बाद में सब जोनल कमांडर अविनाश के जेल जाने के बाद उन्हें सब जोनल कमांडर बनाया गया. रामराज के निशानदेही पर छह अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. रामराज रजक के ऊपर जिले के अलग-अलग थाने में और बिहार के दो थाना में कुल 8 मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/air-ambient-improvement-plan-being-made-in-jharkhand-rs-368-crore-will-be-spent/">झारखंड

में बन रहा एयर एम्बिएंट इंप्रूवमेंट प्लान, 368 करोड़ रुपये होंगे खर्च [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही