Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को पुलिस ने भेंट किया गुलाब

Chatra : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वशिष्ठनगर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के साथ-साथ बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों को पुलिस ने गुलाब का फूल भेंट किया. आगे से बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाए पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई. थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने चालकों के साथ ट्रिपल लोडिंग चलने वालों को सुरक्षित यात्रा करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस लोगों को परेशान नहीं करना चाहती है, बल्कि उनके जीवन की रक्षा करना चाहती है. चूंकि लोगों की जान कीमती है और उनसे परिवार का भविष्य भी जुड़ा हुआ है. ऐसे में खुद के साथ-साथ अपने परिवार का भी ध्यान रखें और सुरक्षित यात्रा करें. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/151-nursing-homes-have-license-in-hazaribagh-more-than-half-do-not-have-adequate-facilities/">हजारीबाग

में 151 नर्सिंग होम के पास लाइसेंस, आधे से अधिक के पास पर्याप्त सुविधा नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही