Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपराधी अमन साहू से चतरा पुलिस तीन दिनों तक करेगी पूछताछ

Chatra: अपराधी अमन साहू से चतरा पुलिस तीन दिनों तक पूछताछ करेगी. चतरा पुलिस को अमन की तीन दिनों की रिमांड मिली है. जिले के कोयलांचल अंतर्गत टंडवा थाना में दर्ज एक मामले में चतरा पुलिस अमन साहू को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करने जा रही है. न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण होते ही चतरा पुलिस अमन साहू से पूछताछ शुरू कर देगी. अमन साहू पर आरोप है कि वह जेल में रहकर गैंग का संचालन कर रहा है. इतना ही नहीं उसके द्वारा अपने गैंग के गुर्गों के माध्यम से हजारीबाग, रामगढ़, पलामू, लातेहार, चतरा और रांची के कोयलांचल समेत अन्य इलाकों में लेवी, रंगदारी, हत्या, धमकी समेत अन्य अपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दे रहा था. इसके गुर्गे फिरौती और रंगदारी के पैसे विभिन्न माध्यमों से अमन और सुजीत तक पहुंचाते हैं. इसे भी पढ़ें - पुलिस">https://lagatar.in/innocent-suraj-remained-in-jail-for-19-months-due-to-negligence-police-court-acquitted-real-accused-is-still-absconding/">पुलिस

की लापरवाही से 19 महीने जेल में रहा बेकसूर सूरज, कोर्ट ने किया बरी, असली आरोपी अब तक फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही