Search

 
 
 

चतराः बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, पांच डिग्री गिरा पारा

प्रचंड गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिली है. करीब 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचे अधिकतम तापमान में  पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और इसका स्तर 36 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया. कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी सूचना है.
 
बारिश के बाद सड़क पर निकले लोग.

Chatra : चतरा जिले में प्रचंड गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिली है. करीब 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचे अधिकतम तापमान में  पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और इसका स्तर 36 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया. कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी सूचना है.


ज्ञात हो कि बीते कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण सुबह 11 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था. लेकिन मौसम बदलते ही शहर की रफ्तार फिर से पटरी पर लौटती दिखी. बाजार के दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक नजर आई.

 


इस हल्की बारिश ने नगर परिषद प्रशासन के सफाई के दावों की पोल खोल कर रख दी. शहर के कई इलाकों में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया और जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया. नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस स्थिति ने शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही