Search

 
 
 

झारखंड में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को वेतन भुगतान शुरू, कई जिलों में अब भी इंतजार

ट्रेजरी घोटाले के बाद झारखंड में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के वेतन भुगतान पर असर पड़ा था. मुख्यालय सहित राज्य के कई जिलों में वेतन लंबित हो गया था, जिससे पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
 

Ranchi : ट्रेजरी घोटाले के बाद झारखंड में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के वेतन भुगतान पर असर पड़ा था. मुख्यालय सहित राज्य के कई जिलों में वेतन लंबित हो गया था, जिससे पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

 

मामले को लेकर डीजीपी ने समीक्षा बैठक कर लंबित वेतन जल्द जारी करने का निर्देश दिया था. बैठक के बाद मुख्यालय सहित कई जिलों के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खाते में वेतन भेज दिया गया है. इससे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को राहत मिली है.

 

हालांकि, अभी भी कई जिलों में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को वेतन नहीं मिल पाया है. इन जिलों में वेतन भुगतान की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है. वेतन नहीं मिलने से संबंधित जिलों के पुलिसकर्मी इंतजार कर रहे हैं. पुलिस मुख्यालय स्तर से आश्वासन दिया गया है कि जिन जिलों में अभी तक वेतन नहीं पहुंचा है, वहां भी जल्द भुगतान कर दिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही