Search

श्रावणी मेला को लेकर दुमका में समीक्षा बैठक,DIG ने दिए निर्देश

Dumka : दुमका में बुधवार को संथाल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अंबर लकड़ा की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रमंडल के सभी छह जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

 

बैठक का मुख्य फोकस श्रावणी मेला की तैयारियों पर रहा. बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मेले के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पहले से ठोस तैयारी सुनिश्चित करें.

 

साथ ही बैठक में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए. डीआईजी ने सभी जिलों में संवेदनशील मामलों पर विशेष नजर रखने को कहा.

 

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर भी बैठक में गंभीर चर्चा हुई. तकनीकी संसाधनों को मजबूत करने और आम लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया. इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन और जनजागरूकता अभियान को प्राथमिकता देने की बात कही गई.

 

डीआईजी अंबर लकड़ा ने कहा कि श्रावणी मेला क्षेत्र की आस्था से जुड़ा बड़ा आयोजन है, इसलिए इसकी तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने और हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//