Search

 
 
 

टोंटो-गोइलकेरा जंगल में माओवादी से मुठभेड़, एक लाख का इनामी इजराइल पूर्ति ढेर

पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र स्थित घने जंगलों में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कोबरा 209 बटालियन के जवानों ने एक माओवादी को मारा गया है.
 

Lagatar Desk :  पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र स्थित घने जंगलों में बुधवार की सुबह करीब 4:30 बजे सुरक्षाबलों और माओवादियों की मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कोबरा 209 बटालियन के जवानों ने एक माओवादी को मारा गिराया है.

 

सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से शव बरामद कर लिया है. मारे गए माओवादी पर एक लाख का इनाम घोषित था. उसकी पहचान इजराइल पूर्ति के रूप में हुई है. मौके से हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्रियां भी जब्त की गई है. 

 

साथ ही पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है, क्योंकि सुरक्षाबलों को आसपास अन्य माओवादियों के भी छिपे होने की आशंका है.  एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा की तलाश तेजी से की जा रही है. 

 

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को खुफिया इनपुट मिला था कि जंगल में एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा का दस्ता सक्रिय है. सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने रूटुगुटू, बोरोई और तूनबेड़ा के आसपास के जंगलों को घेरकर सघन तलाशी शुरू की. 

 

दो दिनों से चल रही कॉम्बिंग ऑपरेशन के तहत बुधवार को कोबरा 209 बटालियन के जवान टोंटो-गोइलकेरा के घने जंगलों में पहुंचे. इसी दौरान सुरक्षाबलों को देखकर माओवादियों ने फायरिंग की. इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

 

मुठभेड़ के बाद इलाके में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और जंगल के अंदर गहन तलाशी अभियान जारी है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अभियान के दौरान और बड़ी सफलता मिल सकती है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही