Search

 
 
 

सारंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुककर फायरिंग जारी

जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. बुधवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.
 

Chaibasa : जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. बुधवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि छोटानगर थाना क्षेत्र के सारंडा के जंगलों में इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के नेतृत्व में दस्ता सक्रिय है.

 

सूचना के आधार पर जिला पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाया. इसी दौरान जंगल में तलाशी के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की.

 

घने जंगल और पहाड़ी इलाके के कारण अभियान सावधानी के साथ चलाया जा रहा है. मुठभेड़ की सूचना पर अतिरिक्त बल को भी रवाना किया गया है और इलाके में घेराबंदी और कड़ी कर दी गई है. फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही