Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद पुलिस को सफलता, प्रिंस खान गिरोह का गुर्गा शैफी उर्फ मेजर 3 दिन की रिमांड पर

Dhanbad: भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए धनबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने उसके करीबी गुर्गा शैफी उर्फ मेजर को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. शैफी की गिरफ्तारी को जिले में सक्रिय आपराधिक गिरोह के खिलाफ अहम उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है. 


शैफी उर्फ मेजर को पुलिस ने 19 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा था. वह लंबे समय से फरार चल रहा था और प्रिंस खान के गिरोह में अहम भूमिका निभा रहा था. पुलिस के मुताबिक, शैफी कई संगीन मामलों में शामिल रहा है और गिरोह की गतिविधियों को संचालित करने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी.

 

कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब शैफी से गहन पूछताछ कर रही है. उम्मीद है कि इस दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों, उनके ठिकानों, हथियारों की आपूर्ति और हाल के आपराधिक घटनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. साथ ही फरार चल रहे सरगना प्रिंस खान के ठिकाने से जुड़े सुराग भी मिलने की संभावना जताई जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही