Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो चरणों में होगी जनगणना , 1–15 मई तक चलेगी स्वगणना : रांची नगर निगम

नगर निगम ने जनगणना 2027 को लेकर बुधवार को संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया. इस दौरान मेयर रौशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, नगर आयुक्त, कमिश्नर, अपर नगर आयुक्त, संयुक्त निदेशक समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. साथ ही रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार भी शामिल हुए.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  नगर निगम ने जनगणना 2027 को लेकर बुधवार को संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया. इस दौरान मेयर रौशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, नगर आयुक्त, कमिश्नर, अपर नगर आयुक्त, संयुक्त निदेशक समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. साथ ही रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार भी शामिल हुए.

 

संवाददाता सम्मेलन के बाद प्रेस वार्ता कर अधिकारियों ने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी. पहले चरण में मकानों का सूचीकरण किया जाएगा, जिसमें घरों से संबंधित विभिन्न जानकारियां एकत्र की जाएंगी. इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली जाएगी.

 

नगर निगम ने बताया कि 1 से 15 मई तक नागरिकों के लिए स्वगणना (Self Enumeration) की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इस दौरान लोग स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे.


अधिकारियों ने बताया कि  कि जनगणना के दौरान किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा और न ही किसी तरह का ओटीपी (OTP) लिया जाएगा. लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी तरह के फर्जी कॉल या मैसेज से सतर्क रहें.

 

जनगणना को लेकर ग्रामीण और नेटवर्क से वंचित क्षेत्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. ऐसे इलाकों में शिक्षकों को जिम्मेदारी दी जाएगी, जो घर-घर जाकर जनगणना का कार्य पूरा करेंगे. नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि सही और सटीक आंकड़े जुटाए जा सकें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही