Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : शादी की बात से नाराज मुंहबोली बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी मां की हत्या

जिले के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मनिटोला में बीते 24 अप्रैल को हुई नाहिदा परवीन की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसकी मुंहबोली बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के साथ मिलकर की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  जिले के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मनिटोला में बीते 24 अप्रैल को हुई नाहिदा परवीन की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसकी मुंहबोली बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के साथ मिलकर की. 

 


पुलिस के अनुसार, नाहिदा परवीन अपनी मुंहबोली बेटी की शादी की तैयारी कर रही थी और उसने पैसे कम खर्च करने को कहा था. इसी बात से नाराज होकर बेटी ने वारदात को अंजाम दिया और शव को घर के डीप फ्रीजर में छिपाकर रख दिया. 

 

 

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों अरबाज खान, समीर खान और एक नाबालिग लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है. 

 

पुलिस के अनुसार, महिला के परिजन, जो उत्तर प्रदेश में रहते हैं, के आने के बाद 27 अप्रैल को शव को दफनाया गया. दफनाने के दौरान शरीर पर चोट के निशान दिखने पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुंह बोली बेटी और पड़ोसियों से पूछताछ की. शुरुआती पूछताछ में बेटी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और बताया कि बाथरूम में फिसलने से मौत हुई है.

 

लेकिन पड़ोसियों ने बताया कि घटना वाली रात घर में 4-5 लोग आए थे. इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर सच्चाई सामने आई. जांच में यह भी सामने आया कि बेटी अपनी मां के बैंक खाते में रखे पैसे खर्च करती थी और अपने बॉयफ्रेंड को भी देती थी.

 

जब नाहिदा ने अपनी बेटी से उसकी शादी की बात और पैसे कम खर्च करने को कहा तो उसने नाराज होकर अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के साथ मिलकर  अपनी मां की हत्या कर दी.  

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही