Search

 
 
 

जामताड़ाः लापता तीन बच्चों की मां का एक हफ्ते बाद भी सुराग नहीं, प्रेमी संग भागने की आशंका

करमाटांड़ प्रखंड के कलाझरिया मदनकट्टा गांव निवासी एक महिला अपने 7 वर्षीय बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई. वाकया 21 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे का बताया जा रहा है. महिला के पति ने करमाटांड़ थाना में आवेदन देकर पत्नी और बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है.
 
करमाटांड़ थाना की फाइल फोटो.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड के कलाझरिया मदनकट्टा गांव निवासी एक महिला अपने 7 वर्षीय बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई. वाकया 21 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे का बताया जा रहा है. महिला के पति ने करमाटांड़ थाना में आवेदन देकर पत्नी और बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. आवेदन में देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के पूनासी निवासी अनिल तुरी पर महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है.

 

 पति ने पड़ोसी पंकज तुरी की भूमिका को भी संदिग्ध बताया है. परिजनों के अनुसार, अनिल तुरी का गांव में पहले से आना-जाना था और वह अक्सर पंकज तुरी के घर आता था. इसी दौरान महिला से उसकी पहचान हुई, जो बाद में बातचीत में बदल गई. बताया जाता है कि दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होती थी, जिसे लेकर घर में कई बार विवाद भी हुआ था.

 

 

घटना से एक दिन पहले यानी 20 अप्रैल को गांव में शादी समारोह था, जिसमें अधिकतर लोग व्यस्त थे. इसी बीच महिला के घर से अचानक गायब होने की बात सामने आई. महिला के तीन बच्चे हैं, दो बेटियां और एक बेटा. मां के लापता होने से बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है पूरा परिवार सदमे में है. परिजनों ने बताया कि बड़ी बेटी की शादी अगले वर्ष तय थी.

 

घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद महिला और बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. करमाटांड़ थाना प्रभारी अलख नाथ चौबे ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी माध्यमों से महिला और बच्चे का पता लगाने का प्रयास जारी है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आरोपी अनिल तुरी पहले से शादीशुदा है और अपने घर में विवाद के बाद निकला था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही