Search

 
 
 

जामताड़ा : चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल, एक गंभीर

नारायणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. लोधरिया के पास करीब 1 बजे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी.
 

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. लोधरिया के पास करीब 1 बजे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों युवक असंतुलित होकर बाइक समेत पास की नदी में जा गिरे. हादसे में सभी युवक घायल हो गए.

 

Uploaded Image

 

घायलों की पहचान मधुबन गांव निवासी प्रकाश राय (19 वर्ष), अभिषेक राय (21 वर्ष), रामदेव राय (17 वर्ष) और पंकज राय (16 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सभी युवक नारायणपुर से अपने घर मधुबन लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नदी से बाहर निकाला गया और इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया. 

 

डॉक्टरों के अनुसार, प्रकाश राय को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. वहीं अन्य तीनों युवकों को भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.वही चार पहिया वाहन मौके से फरार हो गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही