- - रकम की निकासी बोकारो SP के बैंक खाते (10854154749) से की गयी है.
- - कर्मचारियों के मास्टर डाटा में 2890 कर्मचारियो का PAN बदला गया.
- - बोकारो ट्रेजरी से कुल 15.98 करोड़ रुपये की निकासी के लिए 271 Trasnaction किया गया है.
- - DDO कोड के कॉलम में सही DDO लिखने के बदले “ DDOCODE” ही लिख दिया गया है.
Ranchi: फर्जी वेतन निकासी के मामले की जांच में पता चला है कि बोकारो ट्रेजरी से 2.70 करोड़ की निकासी के लिए किसी फोन नंबर का इस्तेमाल नहीं किया गया है. नियमानुसार कुबेर पोर्टल से निकासी के लिए फोन नंबर जरूरी है. कर्मचारियों के मास्टर डाटा में 2890 कर्मचारियो का PAN बदला गया. PAN का इस्तेमाल कर्मचारियों के पहचान सहित अन्य वित्तीय कार्यों के लिए किया जाता है. इस बात का खुलासा महालेखाकार द्वारा जारी जांच में हुआ है.
जांच में पाया गया है कि मई 2017 से नवंबर 2025 तक की अवधि में 51 Transaction के सहारे 2.70 करोड़ रुपये की निकासी की गयी है. यह रकम बोकारो SP के बैंक खाते (10854154749) से की गयी है. इस रकम की निकासी के लिए किसी फोन नंबर का सहारा नहीं लिया गया है. जबकि कुबेर पोर्ट के सहारे ट्रेजरी से पैसा निकालने के लिए फोन नंबर का होना आवश्यक है.
इसे भी पढ़ें...
कुबेर पोर्टल पर बिल क्लर्क या DDO द्वारा लॉगिन करने पर उसके फोन पर OTP आता है. OTP से खुद को सत्यापित करने के बाद पोर्टल जेनरेट किया जा सकता है. इसके बिना कुबेर पोर्टल पर किसी तरह का काम नहीं किया जा सकता है. इसके बावजूद बिना फोन नंबर का इस्तेमाल किये ही पैसों की निकासी करना अत्याधिक गंभीर है.
बोकारो में किस फ़ोन के सहारे निकासी
| फ़ोन नंबर | ट्रांजेक्शन | राशि |
| 7543915302 | 117 | 9.79 करोड़ |
| 7878787878 | 01 | 4 हज़ार |
| 9431706419 | 101 | 3.48 करोड़ |
| 9431772569 | 01 | 29 हज़ार |
| उपलब्ध नहीं | 51 | 2.70 करोड़ |
जांच में पाया गया है कि बोकारो ट्रेजरी से कुल 15.98 करोड़ रुपये की निकासी के लिए 271 Trasnaction किया गया है. डाटा बेस की जांच के दौरान पोर्टल पर निकासी के लिए चार मोबाइल नंबरों (7543915302, 7878787878, 9431706419, 9431772569) का इस्तेमाल किये जाने की पुष्टि हुई है. इन चार नंबरों के सहारे 220 Trasnaction किया गया है.
इसे भी पढ़ें...
इस 220 Trasnaction के सहारे 13.28 करोड़ की निकासी की गयी है. जांच के दौरान मोबाईन नंबर 7543915302 कौशल पांडेय, 9431709419 संकल्प का पाया गया. लेकिन 7878787878 नंबर का मोबाईल Invalid पाया गया. 2.70 करोड़ की निकासी के लिए किये गये 51 Trasnaction से संबंधित कोई मोबाईल नंबर नहीं मिला.
जांच के दौरान 2890 कर्मचारियों के डाटा बेस में छेड़छाड़ कर PAN में बदलाव किया हुआ पाया गया है. इसके अलावा DDO कोड के कॉलम में सही DDO लिखने के बदले “ DDOCODE” लिख दिया गया है. कर्मचारियों के डाटा बेस में रखे गये PAN का इस्तेमाल पहचान, आयकर कटौती सहित अन्य वित्तीय मामलों के लिए किया जाता है. नियमानुसार एक व्यक्ति एक ही PAN रख सकता है. दूसरा PAN रखना गैर कानूनी है.
इसे भी पढ़ें...
PAN में मे छेडछाड़ कर किये गये बदलाव का उदाहरण
- - दुर्गा सोय का PAN पहले AJHPM8912P लिखा था, बाद में AJHPM8912F लिखा पाया गया.
- - शैलेंद्रसिंह का PAN पहले BKGPS7106D लिखा था, बाद में BXGPS7106D लिखा पाया गया.
- - कलामुद्दीन खान का PAN पहले AEVPK8258B लिखा था, बाद में A/F लिखा पाया गया.
- - सीता राम मुंडा का PAN पहले AEVPM6407K लिखा था, बाद में AEUPM6407K लिखा पाया गया.
- - धनेश्वर मोची का पैन PAN पहले PNCPR2000C लिखा था, बाद में ANCPR2000C लिखा पाया गया.
- - अबदुर्रहमान का PAN पहले AMDPR1327R लिखा था, बाद में AMDPR1327G लिखा पाया गया.
- - लाल बहादुर रजक का PAN पहले ABSOR7618G लिखा था, बाद में AGEPM9079M लिखा पाया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें







Leave a Comment