Search

 
 
 

चतराः SC आवासीय विद्यालय की छात्रा हुई गर्भवती, जांच के आदेश, प्रिंसिपल भेजा गया जेल

Chatra: चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में संचालित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय की 13 वर्षीय एक छात्रा के गर्भवती होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. तीसरी कक्षा की छात्रा को गर्भवती बनाने का आरोप स्कूल के ही प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद पर लगा है. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
 

Chatra: चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में संचालित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय की 13 वर्षीय एक छात्रा के गर्भवती होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. तीसरी कक्षा की छात्रा को गर्भवती बनाने का आरोप स्कूल के ही प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद पर लगा है. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

 

दरअसल छुट्टी में जब छात्रा घर गई तो यह भेद खुला. परिजनों ने पेट बड़ा देख जब बच्ची से पूछताछ की तो सारी बात सामने आई. इसके बाद परिजन विद्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया. हालांकि पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया. 

 

Uploaded Image

हंगामा करते पीड़िता के परिजन

 

हंगामे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित छात्रा व आरोपी प्रधानाध्यापक को अपने साथ थाना ले गए. जिसके बाद थाना प्रभारी ने घटनाक्रम से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया. 


पुलिस ने पीड़ित छात्रा और आरोपी शिक्षक को अपने साथ थाना ले जाकर आवश्यक पूछताछ की. प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. मामला उजागर होते ही जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए.

 

अनुसंधान जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीसी

 

घटना के बाद उपायुक्त कीर्ति श्री के निर्देश पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार और एसडीओ सह जिला कल्याण पदाधिकारी जहूर आलम ने बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) के अधिकारियों की मौजूदगी में मामले की विस्तृत जांच की. जांच रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर शुक्रवार को आरोपी शिक्षक शंकर प्रसाद को पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया.

 

प्रशासन ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है और कोर्ट में उसका बयान भी दर्ज कराया गया है. उपायुक्त कीर्ति श्री ने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है और शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की गई है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस जघन्य अपराध में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इस घटना ने न केवल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता उत्पन्न कर दी है. स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही