Search

 
 
 

चतरा: शालिग्राम उपाध्याय हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा

 
Chatra: शालिग्राम उपाध्याय ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर लिया है. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित एसआईटी की टीम ने इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि शालिग्राम उपाध्याय की पत्नी हत्याकांड की मास्टरमाइंड थी. उसने अपने दो भाईयों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने मृतका की पत्नी सावित्री देवी और दो साले राहुल कुमार पंडित और विशाल कुमार उर्फ केतू पंडित को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सना शर्ट, विभिन्न कंपनियों के दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं. इसे पढ़ें- मुजफ्फरनगर">https://lagatar.in/bjps-politics-of-hatred-behind-child-thrashing-in-muzaffarnagar-school-congress/">मुजफ्फरनगर

के स्कूल में बच्चे की पिटाई के पीछे भाजपा की नफरत की राजनीति: कांग्रेस 

पत्नी के साथ करता था मारपीट

शालिग्राम उपाध्याय के द्वारा अपनी बीमार पत्नी का इलाज नहीं कराना, शराब पीकर आए दिन बेरहमी से बीमार पत्नी के साथ मारपीट करना और व्यवसाय करने को लेकर मृतक द्वारा ससुराल से टेलर की मांग किया जा रही थी. इस वजह से नाराज पत्नी और उसके भाई ने षड्यंत्र के तहत शालिग्राम को ईटखोरी बुलाकर खूब शराब पिलाई गई और इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. इसे भी पढ़ें- दंगल">https://lagatar.in/dangal-2024-the-social-media-war-room-of-the-side-and-the-opposition-is-ready/">दंगल

2024 : पक्ष-विपक्ष का सोशल मीडिया वॉर रूम तैयार, फॉलोअर्स के मामले में भाजपा का पलड़ा भारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही