Search

 
 
 

चतराः आंधी-पानी ने मचाई तबाही, दोपहर में छाया अंधेरा, कान्हाचट्टी में घर पर गिरा पेड़

तेज आंधी में कई जगहों पर प्रचार बोर्ड उड़ गए और बड़े-बड़े पेड़ भी धराशाई हो गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. कान्हाचट्टी प्रखंड के बाराबागी स्थित भवानी चौक स्थित बिहारी ठाकुर के घर पर एक विशालकाय शीशम का पेड़ गिर गया, जिससे घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.
 
घर पर गिरा पेड़.

Chatra : चतरा जिले में गुरुवार को मौसम ने फिर करवट ली. दोपहर करीब 2 बजे घने काले बादल छाए, जिससे अंधेरा छा गया. इसके बाद तेज गर्जना और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी सूचना है. आंधी-बारिश में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए. हालांकि बदले मौसम ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी है.

 


तेज आंधी में कई जगहों पर प्रचार बोर्ड उड़ गए और बड़े-बड़े पेड़ भी धराशाई हो गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. कान्हाचट्टी प्रखंड के बाराबागी स्थित भवानी चौक स्थित बिहारी ठाकुर के घर पर एक विशालकाय शीशम का पेड़ गिर गया, जिससे घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. राहत की बात यह रही कि पूरा परिवार सुरक्षित बच गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही