Search

 
 
 

चतरा : ज्वेलरी शॉप संचालक की बाइक की डिक्की से लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

जिले के पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र स्थित नावाडीह चौक में देर शाम 7:30 बजे रूबी ज्वेलर्स के संचालक की बाइक की डिक्की से चोर लाखों रुपये के जेवरात उड़ा ले गए. जानकारी के अनुसार,  विजय सोनी रोज की तरह दुकान बंद कर रहे थे.
 
  • डिक्की लॉक नहीं होने का उठाया फायदा
  • CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Chatra : जिले के पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र स्थित नावाडीह चौक में देर शाम 7:30 बजे रूबी ज्वेलर्स के संचालक की बाइक की डिक्की से चोर लाखों रुपये के जेवरात उड़ा ले गए. जानकारी के अनुसार,  विजय सोनी रोज की तरह दुकान बंद कर रहे थे.

 

इसी दौरान उन्होंने कीमती जेवरात की पोटली अपनी बाइक की डिक्की में रख दी. लेकिन जल्दबाजी में डिक्की को ठीक से लॉक नहीं कर पाए, जिसका फायदा पहले से घात लगाए अज्ञात चोरों ने उठाया. 

 

चोर डिक्की से जेवरातों से भरी पोटली चोरी कर मौके से फरार हो गए. घटना के समय चौक पर लोगों की भीड़ मौजूद थी, बावजूद इसके किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया. दुकान बंद करने के बाद जब विजय सोनी बाइक के पास पहुंचे तो डिक्की खुली मिली और जेवरात गायब थे.

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.  विजय सोनी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पत्थलगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. बताया जा रहा है कि चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 10 से 15 लाख रुपये के बीच है, जिसमें सोने और चांदी के आभूषण शामिल हैं.

 

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही