Search

 
 
 

Jharkhand Weather: लू  के थपेड़ों से मिलेगी राहत, जानें किस दिन है आंधी-बारिश का अलर्ट

Ranchi: झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. एक ओर तेज धूप और लू लोगों को परेशान कर रही है, तो दूसरी ओर आने वाले दिनों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने 23 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों के लिए अलर्ट जारी किया है.
 

Ranchi: झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. एक ओर तेज धूप और लू लोगों को परेशान कर रही है, तो दूसरी ओर आने वाले दिनों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने 23 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों के लिए अलर्ट जारी किया है.

 

23 और 24 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर रहेगा. बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. पिछले 24 घंटों में चाईबासा और सरायकेला सबसे गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

24 अप्रैल को सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में लू के साथ गरज चमक की भी संभावना जताई गई है. वहीं 25 अप्रैल को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा समेत दक्षिणी और मध्य झारखंड में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

 

26 और 27 अप्रैल को मौसम और ज्यादा बदलेगा. इस दौरान राज्य के उत्तर पूर्वी और मध्य हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, रांची, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला और खूंटी में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है. इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 28 और 29 अप्रैल को पूरे झारखंड में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

 

प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री, डाल्टनगंज में 42.8 डिग्री और चाईबासा में 43.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही