Search

 
 
 

चतरा: हथियार के साथ टीपीसी का एरिया कमांडर वीरेंद्र भोक्ता गिरफ्तार

 
Chatra: टीपीसी कमांडर आक्रमण गंझू दस्ते का सक्रिय उग्रवादी वीरेंद्र भोक्ता गिरफ्तार हुआ है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई की. इसमें टीपीसी का एरिया कमांडर वीरेंद्र भोक्ता उर्फ सतेंद्र उर्फ बिहारी हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ है. वीरेंद्र भोक्ता की गिरफ्तारी हंटरगंज थाना क्षेत्र के जावादोहर से हुई है. इसे पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-union-minister-arjun-munda-launches-uga-ho-suraj-dev-album/">जमशेदपुर

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने लांच की “उगा हो सूरज देव” एल्बम

संगठन विस्तार में लगा हुआ था

एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी वीरेंद्र हंटरगंज इलाके में संगठन विस्तार करने और लेवी वसूलने में लगा हुआ है. मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एरिया कमांडर वीरेंद्र भोक्ता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से हथियार और गोली बरामद किया है. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-animals-of-ajanta-circus-seized-fir-registered-against-owner/">रांची:

अजंता सर्कस के जानवर जब्त, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही