Chatra: जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के पुर्णाडीह कांटा के पास कोल कारोबारी पर हमला व लूटपाट करने वाले अपराधी पकड़े गये हैं. घटना में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर टंडवा एसडीपीओ शंभू सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. घटना के आठ घंटे के अंदर झारखंड और बिहार के बॉर्डर पर स्थित बरसोल से अपराधी पकड़े गये. गिरफ्तार हुए अपराधियों में शेख हुसैन और गोरांग चटर्जी शामिल है. इसे भी पढ़ें - 2128">https://lagatar.in/contractors-are-not-available-to-deliver-mid-day-meal-grains-to-2128-government-schools-tender-time-extended/">2128
सरकारी स्कूलों में मिड डे मील का अनाज पहुंचाने के लिए नहीं मिल रहे ठेकेदार, टेंडर का बढ़ाया समय
की कार्यवाही में शामिल हुए सरकारी और प्राइवेट वकील, न्यायिक कार्य बहिष्कार के पहले दिन दो फाड़ की स्थिति [wpse_comments_template]
सरकारी स्कूलों में मिड डे मील का अनाज पहुंचाने के लिए नहीं मिल रहे ठेकेदार, टेंडर का बढ़ाया समय
कोयला कारोबारी पर चाकू से किया गया था हमला
अपराधियों नेकोयला कारोबारी को जान से मारने की नीयत से पहले रस्सी से बांध दिया था, फिर चाकू से हमला किया था. इसके बाद कारोबारी की कार लेकर अपराधी फरार हो गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों अपराधी पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में थे. लेकिन इससे पहले पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. इसे भी पढ़ें - हाईकोर्ट">https://lagatar.in/government-and-private-lawyers-involved-in-the-proceedings-of-the-high-court-on-the-first-day-of-the-judicial-work-boycott/">हाईकोर्टकी कार्यवाही में शामिल हुए सरकारी और प्राइवेट वकील, न्यायिक कार्य बहिष्कार के पहले दिन दो फाड़ की स्थिति [wpse_comments_template]
Leave a Comment