Search

 
 
 

चतरा : महिला की गोली मारकर हत्या, आपसी संबंधों का विवाद बना कारण

चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान पूनम के रूप में हुई है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है.
 

Chatra :   चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान पूनम के रूप में हुई है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, पूनम की पहले शादी हुई थी. लेकिन उसने अपने पहले पति से अलग होकर अपने प्रेमी से दूसरी शादी कर ली थी. बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर चल रहे विवाद और रंजिश में पूनम के पहले पति ने उसे गोली मार दी. गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी संबंधों को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही