Search

 
 
 

गया जी : मोबाइल गेम खेलने से मना करने पर युवकों ने मजदूर को पीटकर मार डाला

ऑनलाइन गेम का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. खेल-खेल में वे इस कदर आक्रामक हो रहे हैं कि छोटी-सी बात पर हिंसा पर उतर आते हैं. बिहार के गया जिले से ऐसी ही सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने इस सच्चाई को एक बार फिर उजागर कर दिया है.
 

Lagatar Desk :  ऑनलाइन गेम का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. खेल-खेल में वे इस कदर आक्रामक हो रहे हैं कि छोटी-सी बात पर हिंसा पर उतर आते हैं. बिहार के गया जिले से ऐसी ही सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने इस सच्चाई को एक बार फिर उजागर कर दिया है.

 

यहां मंगला गौरी थाना क्षेत्र में गेम खेलने से मना करने पर एक मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया. मृतक की पहचान 56 वर्षीय मजदूर अर्जुन मांझी के रूप में हुई है. 

 

शोर मचाने से मना किया तो पीट-पीटकर मार डाला

जानकारी के अनुसार, घटना गया जी के मंगला गौरी थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि 6 से ज्यादा युवक रोजाना देर रात गली में इकट्ठा होकर मोबाइल गेम खेलते थे और शोर-शराबा व गाली-गलौज करते थे.

 

उनकी इस रोज-रोज की इस हरकत से तंग आकर अर्जुन मांझी ने युवकों को समझाने की कोशिश की और उनसे शोर मचाने व गाली देने से मना किया. बस यही बात युवकों को नागवार गुजर गई. गुस्से में आकर उन्होंने लाठी-डंडों से अर्जुन मांझी पर हमला कर दिया. जब उनका बेटा बीच-बचाव के लिए आया तो उसे भी बेरहमी से पीटा गया.

 

इतना ही नहीं, आरोपियों ने गंभीर रूप से घायल अर्जुन मांझी को नाले में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए. परिजन उन्हें आनन-फानन में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.  त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य की तलाश जारी है.  इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.  मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

https://lagatar.in/income-tax-raids-conducted-at-14-locations-of-panorama-group-in-bihar#google_vignette

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही