Search

 
 
 

Chatra : प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, आरोपी फरार, तनाव

Chatra : जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के बगमारी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई है. मृतक के परिजनों ने गांव की एक महिला के परिजनों पर अपहरण कर बेरहमी से पिटाई करने और हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.
 

Chatra : जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के बगमारी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई है. मृतक के परिजनों ने गांव की एक महिला के परिजनों पर अपहरण कर बेरहमी से पिटाई करने और हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

इसे भी पढ़ें...


मृतक की पहचान बगमारी निवासी अजय गंझू के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार अजय का गांव की एक महिला से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर पहले भी कई बार पंचायत और सामाजिक बैठकें हो चुकी थीं. इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना हुआ था.

Uploaded Image

मृतक युवक


परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात महिला के परिजनों ने अजय को पकड़ लिया और उसे जंगल की ओर ले जाकर बेरहमी से पीटा. देर रात गंभीर हालत में उसे घर के बाहर छोड़ दिया गया. घर पहुंचने के बाद अजय ने पानी पिया और सो गया, लेकिन सुबह जब परिजनों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी.


मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही लावालौंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.


पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही