Search

 
 
 

चतरा : हाइवा की चपेट आकर युवक की मौत, गांव में मातम

जिले के सिमरिया प्रखंड के बनासाड़ी गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. इस हादसे ने शादी वाले घर को मातम में बदल दिया. हादसा मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है.
 
  • मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों और परिजनों ने किया सड़क जाम..!

Chatra : जिले के सिमरिया प्रखंड के बनासाड़ी गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. इस हादसे ने शादी वाले घर को मातम में बदल दिया. हादसा मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के खपरियावा गांव से सिमरिया प्रखंड के बनासाड़ी गांव में बारात आई थी. बारात में शामिल लोग सड़क पार कर गांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे कोयला लदे हाइवा ने अजय साव नामक एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया.

 

इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर रात से ही चतरा-हजारीबाग-सिमरिया सड़क को जाम कर दिया. ग्रामीण मुआवजे के साथ-साथ मृतक की पत्नी को कंपनी में नौकरी देने की मांग कर रहे हैं.

 

ग्रामीणों ने बताया कि कोयला वाहन आम्रपाली से कोयला लेकर सिमरिया के रास्ते पकरी बरवाडीह की ओर जाते हैं, जो हजारीबाग जिले में पड़ता है. साथ ही, ग्रामीणों ने उपायुक्त से मुआवजा नीति बनाने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही