Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण बैंक ऑफ इंडिया ने लगाया मेगा कैंप, दी बैंकिंग सेवाओं की जानकारी

Chouparan : बैंक ऑफ इंडिया की ओर से चौपारण पंचायत भवन में बुधवार को मेगा जन सुरक्षा एवं वित्तीय समावेशन सशक्तीकरण अभियान के तहत मेगा कैंप लगाया. इसका उद्घाटन स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह और बैंक ऑफ इंडिया चौपारण के प्रबंधक सुनील कुमार ने किया. शिविर का मुख्य उद्देश्य नए ग्राहकों के लिए बचत, चालू खाता खोलना और बैंकिंग सेवाओं की जानकारी देना था. शिविर में चौपारण समेत अन्य पंचायतों से कुल 15 बचत खाता, पांच चालू खाता, चार मुद्रा लोन, एक वाहन लोन, 17 सुरक्षा बीमा योजना, 15 जीवन ज्योति सहित 22 अटल पेंशन के लिए आवेदन लिए गए. शिविर में चौपारण शाखा प्रबंधक, पूर्व मुखिया और बीसी प्रखर मयूर, मिथलेश कुमार, गुड़िया कुशवाहा और जगरनाथ राम ने ग्राहकों का ऑनलाइन खाता खोला. शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया प्रारंभ से ही ग्राहकों की सुविधा का ख्याल रखा है. खाता खोलने में ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं हो, इसी उद्देश्य से जीरो बैलेंस से खाता खोला गया. आज हर एक व्यक्ति का बैंक खाता होना अनिवार्य है, अन्यथा सरकारी लाभ मिलना असंभव है. शिविर में लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा और अटल पेंशन योजना की भी जानकारी दी गई. बताया गया कि जीवन ज्योति योजना भारत सरकार की एक मात्र योजना है, जो मात्र 436 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख का रिस्क कवर करता है, जो स्वभाविक मृत्यु पर देय है. सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटना में मृत्यु पर देय है. वहीं अटल पेंशन योजना के तहत मासिक न्यूनतम बचत पर खाता धारक पेंशन के हकदार होते हैं. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-modeling-company-operator-accused-of-love-jihad-police-engaged-in-investigation/">रांची:

मॉडलिंग कंपनी के संचालक पर मॉडल ने लगाया लव जिहाद का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही