विधायक अकेला ने मंत्री से बात कर समाधान का दिया आश्वासन
Chauparan (Hazaribagh) : चौपारण प्रखंड के 26 पंचायतों से जेएसएलपीएस की महिला कर्मियों ने रविवार को विधायक आवास का घेराव किया. महिलाओं ने कहा कि झारखंड स्टेट लवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी हजारीबाग इकाई के कर्मचारियों का नियम विरुद्ध एवं जिला रोस्टर के नियमों को अनदेखा करते हुए हस्तांतरण किया जा रहा है. जिसे रुकवाने के लिए हमलोग विधायक आवास की घेराबंदी कर अपनी मांग पत्र को रखे हैं. कर्मियों ने कहा कि हम सेवा के भाव से आज तक काम करते आए हैं. कहा जेएसपीएलएस एक हजार सामुदायिक समन्वयकों का स्थानांतरण जिला से बाहर या गृह प्रखंड से सुदूरवर्ती प्रखंडों में कर दिया गया है. जबकि सामुदायिक समन्वयक संकुल स्तरीय कर्मचारी हैं तथा हमारे नियुक्ति के समय नियुक्ति पत्र में जिला रोस्टर लागू था. किंतु वर्तमान में भारी संख्या में कर्मचारियों का हस्तांतरण से कर्मियों की चिंता बढ़ गई है. सभी को 80 से 100 किमी दूरी में हस्तांतरण किया गया है. कर्मियों में भारी संख्या महिलाएं हैं. जिनके छोटे-छोटे बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं. जो कि इस स्थानांतरण से प्रभावित हो जाएगा. साथ ही साथ सभी कर्मियों का मासिक मानदेय 20 से 25 हजार रुपए मात्र है. दूसरे जिले में कार्य करते हुए परिवार का भरण-पोषण संभव नहीं है. जेएसपीएलएस के कर्मियों द्वारा विधायक को मांगपत्र सौंपा गया. इसपर विधायक ने त्वरित संजान लेते हुए ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम से बात करके कर्मियों के मांगपत्र से अवगत कराया. जिसपर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि यह पूरे झारखंड का मामला है. जिसपर सोमवार को इसकी बैठक कर हल निकाला जाएगा. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव, विधायक स्वास्थ्य प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत, बीरबल साहू, जेएसपीएलएस के कर्मी शिल्पी सिंह, अमिता कुमारी, राखी कुमारी, नगीना देवी, ललिता देवी सहित सैकड़ों महिला उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/if-cm-is-not-answering-today-he-will-have-to-answer-tomorrow-governor/">सीएमआज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगाः राज्यपाल [wpse_comments_template]
Leave a Comment