Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारणः शराब भट्ठियों को पुलिस ने किया ध्वस्त

Hazaribag: चौपारण में 90 लीटर महुआ शराब जब्त कर नष्ट किया गया. साथ ही भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया. वहीं क्विंटल जावा महुआ भी बरामद किया गया है. चौपारण प्रखंड अंतर्गत ताजपुर के सुदूरवर्ती गांव बुकाढ़ में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है. इस संबंध में उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर राजीव नयन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. सूचना मिल रही थी कि वहां महुआ शराब का चुलाई चल रही है. छापेमारी के दौरान 90 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया. इसके साथ ही तीन हजार किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया. वहीं कई उपकरण को भी नष्ट किया गया. इस मामले में सीताराम यादव, कुणाल यादव और एक अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. छापामार दल में उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर राजीव नयन के साथ कई पुलिस जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें- चर्चित">https://lagatar.in/blue-tick-restored-on-the-twitter-account-of-famous-personalities/">चर्चित

हस्तियों के Twitter अकाउंट पर Blue Tick बहाल, मरे हुए लोगों का भी अकाउंट हुआ वैरिफाइड
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही