Search

 
 
 

चेक बाउंस केस: अभिनेत्री अमीषा पटेल पैसे देने के लिए हुई तैयार, 2 करोड़ 75 लाख करेंगी वापस

 
Ranchi: फिल्म अभिनेत्री अमीषा बुधवार को चेक बाउंस से जुड़े केस में बकाया राशि देने के लिए तैयार हो गई है. उन्होंने आपसी समझौते के आधार पर दो करोड़ पचहत्तर लाख रुपए प्रार्थी अजय सिंह को देने की पेशकश की है. जिसके बाद कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें हाजिर होने का निर्देश दिया था, लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए वह बुधवार को भी उपस्थित नहीं हुई. रांची सिविल कोर्ट के JMFC (ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट फ़र्स्ट क्लास) दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत इस मामले में सुनवाई कर रहा है. इसे भी पढ़ें -पलामू">https://lagatar.in/crime-graph-increasing-in-palamu-six-incidents-of-shooting-and-murder-in-one-month/">पलामू

में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ, एक माह में हुईं छह गोलीबारी व हत्या की घटनाएं

साल 2017 से चल रहा है चेक बाउंस का केस

बता दें कि अमीषा पटेल पर चेक बाउंस का केस चल रहा है. यह मामला वर्ष 2017 का है. आरोपों के मुताबिक, फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह ने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिये. अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं. फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले में अमीषा पटेल ने 17 जून 2023 को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था. इसे भी पढ़ें -DSP">https://lagatar.in/dsp-sajid-zafar-raised-questions-on-posting-wrote-on-facebook-i-have-decided-to-resign-from-the-job/">DSP

साजिद जफर ने पोस्टिंग पर उठाया सवाल, फेसबुक पर लिखा – मैंने नौकरी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही