Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चेक बाउंस केस : फिल्म हीरोपंती में विलेन का किरदार निभाने वाले रांझा विक्रम सिंह पहुंचे रांची सिविल कोर्ट

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  बॉलीवुड एक्टर रांझा विक्रम सिंह के खिलाफ दर्ज चेक बाउंस मामले की सुनवाई आज शनिवार को रांची सिविल कोर्ट स्थित मध्यस्था केंद्र में हुई. मध्यस्थता केंद्र में शिकायतकर्ता और एक्टर रांझा विक्रम सिंह को बैठाकर सुलह और समझौता की पेशकश की गयी. हालांकि इस मध्यस्थता में कोई निर्णय नहीं निकला. लेकिन मध्यस्थों को यह उम्मीद है कि दोनों पक्ष सुलह कर सकते हैं. एक्टर रांझा विक्रम सिंह बॉलीवुड के अलावा कई तेलगु और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. बॉलीवुड की हिट फिल्म हीरोपंती में इन्होंने विलेन का किरदार निभाया था. (पढ़ें, बीज">https://lagatar.in/seed-scam-minister-satyanand-bhokta-presented-evidence-in-the-court/">बीज

घोटाला : मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कोर्ट में साक्ष्य पेश किये)

रांझा विक्रम ने फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ 6 लाख लिये थे

शिकायतकर्ता निलोय कुमार झा के मुताबिक, रांझा विक्रम सिंह ने बॉलीवुड फिल्म फौजी कॉलिंग बनाने के नाम पर दो करोड़ 6 लाख रुपया लिया था. पैसे की लेनदेन साल 2019 में हुई थी. पैसे की मांग करने पर रांझा विक्रम सिंह ने 1 करोड़ का चेक शिकायतकर्ता को दिया था जो बाउंस हो गया किया. जिसके बाद साल 2021 में शिकायतकर्ता ने एक्टर के खिलाफ चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था. अदालत से एक्टर को समन जारी हुआ था. साल 2022 में एक्टर रांझा विक्रम सिंह ने अग्रिम जमानत ली है. इसे भी पढ़ें : नाइजीरिया">https://lagatar.in/nigerias-morris-did-not-get-bail-is-in-jail-in-fraud-case/">नाइजीरिया

के मॉरिश को नहीं मिली बेल, धोखाधड़ी केस में जेल में है बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही