से करोड़ों रुपए कैश लेकर जाता था वीरेंद्र राम और अलोक रंजन, हवाला कारोबारी रवि के जरिए होता था लेनदेन
खराब रही मुंबई की शुरुआत
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत काफी खराब रही. रोहित शर्मा इस मैच में ओपनिंग नहीं करने उतरे. ईशान किशन के साथ कैमरून ग्रीन ने पारी की शुरुआत की. चार गेंद में छह रन बनाकर कैमरून ग्रीन देशपांडे के शिकार बने. इसके बाद दीपक चाहर ने एक ओवर में दो विकेट लेकर मुंबई को बैकफुट पर ला दिया. उस वक्त मुंबई का स्कोर 14 रन पर तीन विकेट था. दीपक चाहर ने ईशान किशन 7 रन और कप्तान रोहित शर्मा को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया. इस मैच में मुंबई इंडियंस के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. नेहल वधेरा ने सबसे ज्यादा (51 गेंद में 64) रन बनाए. उनके अलावा सूर्यकुमार यादव (22 गेंद में 26 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (21 गेंद में 20 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके.रोहित ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है. आईपीएल में 16वीं बार वह खाता खोले बिना आउट हुए. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उनके बाद सुनील नरेन, मनदीप सिंह और दिनेश कार्तिक हैं. तीनों खिलाड़ी आईपीएल में 15 बार खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें : IAS">https://lagatar.in/ias-chhavi-ranjan-suspended-notification-issued/">IASछवि रंजन सस्पेंड, अधिसूचना जारी [wpse_comments_template]

Leave a Comment